झाझा: पुरानी बाजार और पिपराडीह काली मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई वार्षिक काली पूजा
Jhajha, Jamui | Sep 3, 2024 भादो मास में नगर क्षेत्र स्थित पुरानी बाजार और पिपराडीह स्थित काली मंदिर में मंगलवार को वार्षिक काली पूजा महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मंगलवार को मनाई गई। सुबह से ही दोनो स्थलों पर स्थित काली मंदिर में श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा अर्चना को लेकर भीड़ लगी रही। नगर क्षेत्र के अलावे अगल बगल ग्रामीणों के द्वारा अहले सुबह से मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना किया।