झाझा: श्री दादी भादो महोत्सव में महिलाओं ने श्री दादी मंदिर झाझा में किया मंगलपाठ, श्रद्धालुओं में रहा उत्साह
Jhajha, Jamui | Sep 2, 2024 झाझा मुख्य बाजार स्थित श्री दादी मंदिर में आयोजित दो दिवसीय श्री दादी भादो महोत्सव को लेकर सोमवार को अग्रवाल समाज की महिलाओं के द्वारा मंगलपाठ किया। जिसमें कोलकाता से आई वाचक शिल्पी शर्मा ने राणी सती दादी जी के जन्म से लेकर सती होने तक का पूरा वर्णन किया। मौके पर संजय बंका एवं अन्य समिति सदस्य ने बताया कि मंगलपाठ से पहले दादी की जात लगाई।