महोबा: महोबा के किड़ारी रेलवे फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस शिनाख्त में जुटी
Mahoba, Mahoba | Jul 13, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के किड़ारी रेलवे फाटक के समीप झांसी मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति का क्षत विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसकी पहचाना करने हेतु आस पास पूँछतांछ शुरू कर दी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है।