टीकमगढ़: पंचमपुरा गांव में शख्स ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
पंचमपुरा गांव में एक व्यक्ति के साथ एक शख्स ने मारपीट कीहै। बताया कि मोतीलाल नाम का व्यक्ति गांव में एक दुकान पर बैठा था तभी दशरथ नाम का शख्स आया बेवजह गाली गलौज करने लगा, विरोध करने पर दशरथ ने उसके साथ पत्थर से मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट है जिसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है