दारू: खरिका आदिवासी टोला पुल के पास बना जानलेवा गड्ढा, दर्जनों गांवों के संपर्क पथ पर हादसे की आशंका
खरिका आदिवासी टोला पुल के पास बना जानलेवा गड्ढा, दर्जनों गांवों के संपर्क पथ पर हादसे की आशंका। डुमर पंचायत अंतर्गत खरिका मांझी टोला और चुरचू नदी के पास स्थित पुल के समीप एक बड़ा गड्ढा बन गया है।यह गड्ढा स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत साबित हो रहा है। मुख्य सड़क पर पुल के ठीक पास गड्ढा होने के कारण यहां कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना की आशंका है।