बाढ़: 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर NDA की समन्वय बैठक डालबंगला में हुई
Barh, Patna | Oct 20, 2024 बाढ़ विधानसभा में अभी से ही राजनीतिक हलचल 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर शुरू हो गई है। रविवार को 12 बजे बाढ़ विधानसभा के एनडीए के तमाम पदाधिकारियों द्वारा एकजुटता दिखाने के उद्देश्य से बाढ़ के डाकबंगला में एक समन्वय बैठक बुलाई गई, जिसमें एनडीए के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक चंद्रवंशी द्वारा किया गया।