बाढ़: फतेहचंद और बिंद टोली में मद्यनिषेध विभाग ने देसी चुलाई शराब एवं जावा महुआ को किया नष्ट
Barh, Patna | Oct 19, 2024 बाढ़ में शनिवार को सुबह 9 बजे मद्य निषेध व उत्पाद विभाग बाढ़ के अधीक्षक अस्मिता प्रीतम के नेतृत्व में बाढ़ में अवैध शराब निर्माण के दो ठिकानों फतेहचंद एवं बिंदटोली में छापेमारी करते हुए देसी चुलाई शराब एवं नकली शराब बनाने के कच्चे पदार्थो की बड़ी खेप को बरामद किया। जिसको मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।