बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एलआईसी के पास एक मोबाइल दुकान में लाखों रुपए की चोरी
Barh, Patna | Oct 18, 2024 बाढ़ स्टेशन रोड स्थित एलआईसी के पास एक मोबाइल दुकान में लगभग 1 बजे लाखों रुपए की चोरी हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई। बताया जाता है कि मां वैष्णवी मोबाइल सेंटर के मालिक रात को दुकान बंद कर घर गए थे। दुकान मालिक जब सुबह आए तो चोरी होने का पता चला और पुलिस को सूचना दी। चोर की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है।