पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट के ग्रामवासी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से गुड़मेश्वरधाम में श्रीमद् भागवत कथा सुन रहे हैं
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा में गुड़मेश्वर धाम परिसर में रोजाना श्रीमद् भागवत कथा सागर में पोड़ैयाहाट के ग्राम वासी रोजाना गोते लगा रहे हैं। भोपाल से आई अंतरराष्ट्रीय कथावाचिका साक्षी दीदी महाराज अपने सरल, सहज और बोधगम्य भाषा में श्रीमद् भागवत की विवेचना कर रही है। चैती दुर्गा पूजा समिति पोड़ैयाहाट इसका आयोजन कर रहा है। यह क्रम रामनवमी तक जारी रहेगा।