महोबा: सखी वन स्टॉप सेंटर में बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी दी गई
Mahoba, Mahoba | Sep 13, 2026 सखी वन स्टॉप सेंटर में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित हुआ। महिला पुलिस टीम ने महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद कर घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह और महिला अपराधों से जुड़े कानूनी अधिकार बताए। साइबर ठगी से बचाव के लिए OTP, UPI PIN, CVV और बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने की अपील की गई।