पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया सांसद कार्यालय में मनाई गई शहीद जगदेव प्रसाद की 102वीं जयंती
रामबाग स्थित सांसद कार्यालय में शुक्रवार को युवा जेडीयू द्वारा बिहार के लेनिन कहलाने वाले अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 102 वी जयंती मनाई गई।इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा स्व जगदेव प्रसाद के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया और सामाजिक न्याय की लड़ाई में उनके योगदान को याद किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता युवाजेडीयू जिलाध्यक्ष राजू मण्डल ने किया।