पूर्णिया पूर्व: धमदाहा उत्तर टोल गांव में सड़क हादसे में एक 9 वर्षीय बच्ची हुई घायल, GMCH में कराया गया भर्ती
धमदाहा उत्तर टोल गांव में सड़क हादसे में एक 9 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। बताया जा रहा है कि सकलदेव पासवान की पुत्री मीनाक्षी कुमारी बकरी चरा कर खेत से वापस अपने घर लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार बच्ची को टक्कर मारते हुए बाइक लेकर फरार हो गया। घायल बच्ची को परिजनों ने इलाज के लिए GMCH में भर्ती कराया है।