पूर्णिया पूर्व: भटगामा गांव में फर्जी कागजात बनाकर जमीन पर अवैध कब्जा करने का किया प्रयास, जमीन मालिक ने थाना में दिया आवेदन
भोगा करियात पंचायत अंतर्गत भटगामा गांव निवासी मंगल महलदार ने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने गांव के ही योगेश पोद्दार पर उनके जमीन का फर्जी शुद्धिपत्र बनाकर जमीन को अपने नाम हस्तांतरित कराने का आरोप लगाया है। आरोपी ने पीड़ितों के खिलाफ जनता दरबार में जमीन खाली करने का आवेदन दिया था। जमीन मालिक ने थाना में लिखित आवेदन देकर जांच की मांग की है।