*PK ने डस्टबिन घोटाले में मंगल पांडेय के साथ तेजस्वी को भी घेरा, बोले - डस्टबिन की खरीद तेजस्वी यादव के स्वास्थ्य मंत्री रहते शुरू हुई, इस मामले में मंगल पांडेय के साथ उनकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए*
*प्रशांत किशोर दिल्ली में बिहार के मंत्री को चप्पल से मारने की कथित घटना पर बोले - सुनने में आ रहा है कि एक मंत्री पर आरोप लगा है कि दिल्ली में एक लड़की से छेड़खानी करने पर जूता-चप्पल से मारा गया है, जब सरकार के मुखिया का चरित्र ही दागदार-अपराधी है तो इस तरह कि घटनाएं सरकार के मंत्री, विधायक, व्यवस्था से जुड़े लोग और अधिकारियों से सुनने को मिलती रहेगी*