उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी समाजसेवी श्री विनोद सहनी को अपराधियों ने सरेआम गोली मार,कर निर्मम ह,त्या कर दिया। यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। वे समाज के हक, अधिकार और मान-सम्मान के लिए हमेशा मजबूती से आवाज उठाते रहे और अन्याय के सामने कभी नहीं झुके।
उत्तर प्रदेश में लगातार निषाद समाज को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन सरकार और शासन-प्रशासन आंखें मूंदकर बैठे हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम आदमी की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर सरकार कब जागेगी?
सरकार से मांग है कि हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।
इस दुःख की घड़ी में हम पीड़ित परिजनों के साथ मजबूती से खड़े हैं और न्याय की लड़ाई में हर कदम पर उनके साथ रहेंगे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
Mau, Chitrakoot | Sep 11, 2026