शिवपुरी नगर: शिवपुरी में गरजीं भाजपा नेत्री, कहा- कांग्रेस ने हमेशा महिला अधिकारों में बाधा डाली
"विपक्ष ने देश की करोड़ों महिलाओं के अधिकारों और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। हाल ही में लोकसभा में जो घटनाक्रम हुआ, वह केवल एक संसदीय प्रक्रिया नहीं बल्कि देश की आधी आबादी के अधिकारों से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय है।" यह बात ग्वालियर से पधारीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिंदे ने आज शिवपुरी में प्रेसवार्ता के दौरान कही।