जसवंतनगर: बारिश में मजदूर का मकान भरभराकर गिरा, मलबे में गृहस्थी का सामान दबा, करीब ₹100,000 का नुकसान
प्रेम कुमार उर्फ पप्पू खां पुत्र लड्डन का मकान बारिश के चलते भरभराकर गिर गया। मलबे में गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। गरीब मजदूर पप्पू को करीब एक लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। पूर्व प्रधान दौलतराम ने स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।