कालपी: कालपी में भारतीय किसान संगठन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, नहरें फुल गेज चलाने और 15 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की
Kalpi, Jalaun | May 14, 2026 कालपी तहसील से गुरुवार सुबह 10 बजे जानकारी मिली कि भारतीय किसान संगठन ने तहसील अध्यक्ष अजय पाल के नेतृत्व में एसडीएम मनोज कुमार सिंह को किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा, किसानों ने भीषण गर्मी को देखते हुए नहरों को पूरी क्षमता से चलाने, सिंचाई के लिए नलकूपों को प्रतिदिन 15 घंटे बिजली देने तथा जर्जर विद्युत पोल और तारों को जल्द बदलने की मांग की है।