बिछिया: मोहगांव पुलिस ने कार से शराब तस्करी का किया भंडाफोड़, 64.2 लीटर शराब जब्त!
मोहगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की l यहां एक कार से 64. 2 लीटर शराब जब्त की है। हर्राटिकुर गांव में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें अंग्रेजी और देशी शराब बरामद हुई। पुलिस को देखकर दो आरोपी भागने लगे। पीछा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। 30 मई,शनिवार 1 बजे इसकी जानकरी मिली