मंडला: चौगान मढिय़ा से गोंडवाना राज्य संकल्प यात्रा शुरू, जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों का करेगी भ्रमण
Mandla, Mandla | Aug 2, 2026 गोंडवाना राज्य की मांग को लेकर निकाली जा रही गोंडवाना राज्य संकल्प यात्रा की शुरुआत रविवार को बिछिया क्षेत्र के चौगान मढिय़ा से की गई। यात्रा रविवार शाम करीब पांच बजे बिछिया क्षेत्र में पहुंची, जहां आदिवासी समाज के लोगों ने इसका स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि यह संकल्प यात्रा गोंडवाना राज्य की मांग को लेकर जनजागरण के उद्देश्य से निकाली जा रही है।