जमुई: महिसौड़ी चौक पर ट्रक की टक्कर के बाद तेज रफ्तार ट्रैक्टर बिजली पोल से टकराई, चालक बाल-बाल बचा
Jamui, Jamui | Apr 20, 2026 शहर के महिसौड़ी चौक पर रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि 2:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का पोल टूट कर झुक गया और ट्रैक्टर फंस गया। मौके पर पहुंची टाउन थाना की पुलिस के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए ट्रैक्टर को निकल गया।