बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! पहली बार खुद लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
Description: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पहली बार खुद चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। यह सीट नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई है। जन सुराज के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार मुन्ना ने प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी की पुष्टि की है। हालांकि, पार्टी की ओर से औपचारिक घोषणा 5 जुलाई को कोर कमेटी की बैठक के बाद की जाएगी। अब सबकी नजर इस बात पर है कि चुनावी रणनीतिकार के रूप में पहचान बनाने वाले प्रशांत किशोर क्या अपनी पहली चुनावी परीक्षा में जीत हासिल कर पाएंगे? देखिए पूरी रिपोर्ट।
#PrashantKishor #JanSuraaj #Bankipur #BiharPolitics #ByElection #Patna #NitinNaveen #Election2026 #BreakingNews #HindiNews #WeeHoursNews