Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

रतलाम नगर: स्टेशन रोड थाने के पीछे पुलिस लाइन क्षेत्र में युवाओं के दो गुट आपस में भिड़े, लाठियां चलीं, वीडियो आया सामने

Ratlam Nagar, Ratlam | Jan 13, 2026
रतलाम शहर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। सोमवार रात स्टेशन रोड थाने के पीछे स्थित पुलिस लाइन क्षेत्र में युवाओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे और लाठियां चलीं। हालात इतने बिगड़ गए कि कुछ युवाओं को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। पूरी घटना का वीडियो अब सामने आया है। घटना स्टेशन रोड थाने के ठीक पीछे की है।

MORE NEWS

एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत सैलाना के ग्राम करिया में पौधारोपण किया गया

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत जिले में हरियाली बढ़ाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सैलाना के ग्राम करिया में जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्मित पानी टंकी परिसर में कार्यपालन यंत्री श्री एस आर जांगड़े की उपस्थिति में पौधारोपण का कार्य किया गया। पौधों की सुरक्षा एवं उसे हरा भरा कर पेड़ बनाने का संकल्प लिया। 

इस अवसर पर जिला जल सलाहकार श्री आनंद व्यास ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी टंकी परिसरों में पौधे लगाए जाएंगे पेड़ जल संरक्षण, स्वच्छ वातावरण में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। श्री व्यास ने बताया ग्राम करिया टंकी परिसर पर जामुन, आंवला, करंज, शीशम, गुलमोहर के पौधे लगाए गए। 

इस अवसर पर सैलाना की सहायक यंत्री श्रीमती बिंदिया चौहान, पंचायत सचिव श्री मोतीलाल भाबर उप सरपंच श्री देवीलाल गुर्जर, पूर्व सरपंच हीरालाल निनामा, नल चालक इंदू निनामा, हैंडपंप टेक्नीशियन श्री गोवर्धन बिलवाल, शिक्षक श्री मुकेश निनामा आदि उपस्थित थे।
 #JanSampark #ratlam

एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत सैलाना के ग्राम करिया में पौधारोपण किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत जिले में हरियाली बढ़ाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सैलाना के ग्राम करिया में जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्मित पानी टंकी परिसर में कार्यपालन यंत्री श्री एस आर जांगड़े की उपस्थिति में पौधारोपण का कार्य किया गया। पौधों की सुरक्षा एवं उसे हरा भरा कर पेड़ बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला जल सलाहकार श्री आनंद व्यास ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी टंकी परिसरों में पौधे लगाए जाएंगे पेड़ जल संरक्षण, स्वच्छ वातावरण में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। श्री व्यास ने बताया ग्राम करिया टंकी परिसर पर जामुन, आंवला, करंज, शीशम, गुलमोहर के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर सैलाना की सहायक यंत्री श्रीमती बिंदिया चौहान, पंचायत सचिव श्री मोतीलाल भाबर उप सरपंच श्री देवीलाल गुर्जर, पूर्व सरपंच हीरालाल निनामा, नल चालक इंदू निनामा, हैंडपंप टेक्नीशियन श्री गोवर्धन बिलवाल, शिक्षक श्री मुकेश निनामा आदि उपस्थित थे। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

कलेक्टर कार्यालय में हुआ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन

माह के प्रथम कार्य दिवस पर सोमवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कलेक्टर कार्यालय के शासकीय सेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ सहभागिता की।
#JanSampark #ratlam

कलेक्टर कार्यालय में हुआ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन माह के प्रथम कार्य दिवस पर सोमवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कलेक्टर कार्यालय के शासकीय सेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ सहभागिता की। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ रतलाम में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' का हुआ आयोजन

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत 'मेरा युवा भारत' द्वारा शासकीय पी. एम. श्री माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, रतलाम में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को अत्यंत उत्साहपूर्वक सुना और देश को नशा मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के प्राचार्य गणतंत्र मेहता, जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ श्रीवास्तव,  शिक्षक श्री पंकज मुकाती, श्री निलेश जैन, श्री अशोक सैनी, श्रीमती रुखमणी राठौर एवं सुश्री सुलोचना रायकवाल उपस्थित रहे। इसके साथ ही सामाजिक न्याय विभाग से उप संचालक श्रीमती संध्या शर्मा एवं श्री रवि जैन ने विशेष रूप से सहभागिता की। 

अभियान के दौरान उपस्थित युवाओं को नशे के गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें एक स्वस्थ, सकारात्मक एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागी जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी गई। इस मौके पर सभी छात्राओं और उपस्थित युवाओं ने नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ लेकर समाज को व्यसन मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ श्रीवास्तव ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे आगामी 100 सप्ताह तक चलने वाले इस “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” से सक्रिय रूप से जुड़ें। उन्होंने अपील की कि युवा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज में नशा मुक्ति का संदेश पहुँचाकर एक विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करें।
#JanSampark #ratlam

पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ रतलाम में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' का हुआ आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत 'मेरा युवा भारत' द्वारा शासकीय पी. एम. श्री माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, रतलाम में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को अत्यंत उत्साहपूर्वक सुना और देश को नशा मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के प्राचार्य गणतंत्र मेहता, जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ श्रीवास्तव, शिक्षक श्री पंकज मुकाती, श्री निलेश जैन, श्री अशोक सैनी, श्रीमती रुखमणी राठौर एवं सुश्री सुलोचना रायकवाल उपस्थित रहे। इसके साथ ही सामाजिक न्याय विभाग से उप संचालक श्रीमती संध्या शर्मा एवं श्री रवि जैन ने विशेष रूप से सहभागिता की। अभियान के दौरान उपस्थित युवाओं को नशे के गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें एक स्वस्थ, सकारात्मक एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागी जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी गई। इस मौके पर सभी छात्राओं और उपस्थित युवाओं ने नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ लेकर समाज को व्यसन मुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ श्रीवास्तव ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे आगामी 100 सप्ताह तक चलने वाले इस “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” से सक्रिय रूप से जुड़ें। उन्होंने अपील की कि युवा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज में नशा मुक्ति का संदेश पहुँचाकर एक विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करें। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026