मेराल: मेराल के चामा में कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हुई मोटरसाइकिल, महिला समेत चार घायल
गढ़वा-चिनियां मार्ग पर मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव के पास गुरुवार को कुत्ते को बचाने के क्रम में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार एक पुरुष समेत तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में पेंदली गांव निवासी रुस्तम अंसारी, उसकी पत्नी आमना बीबी, रोज मोहम्मद अंसारी की पत्नी सबीना बीबी एवं युनुस अंसारी की पत्नी नूरजहां बीब