नैनीताल: भवाली-सिरोड़ी कैंची धाम बाईपास इसी साल अक्टूबर तक बन जाएगा,आयुक्त ने कैंप कार्यालय में की निर्माण कार्यो की समीक्षा
कैंप कार्यालय में बैठक के दौरान आयुक्त ने बताया कि भवाली सैनीटोरियम-सिरोड़ी कैंचीधाम बाईपास मार्ग जिसकी लागत 1214.71 लाख है कार्य जुलाई 2024 से प्रारम्भ हो गया है जिसको अक्टूबर 2025 तक पूर्ण कर दिया जायेगा साथ ही भवाली बाईपास पार्ट-2 जिसकी लागत 1162.33 है कार्य अगस्त 2024 से प्रारम्भ है जो अगस्त 2025 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।