नैनीताल: जिले में एनीमिया मुक्त भारत महा अभियान 3 फरवरी से चलाया जाएगा: सीएमओ
जिले में एनीमिया मुक्त भारत महा अभियान तीन फरवरी से चलाया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सीएमओ ने नव नियुक्त एएनएम को अभियान के संबंध में जानकारी दी। बृहस्पतिवार को दो बजे सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि प्रत्येक गर्भवती महिला व उनके परिजनों को एनीमिया के लक्षण, पहचान, प्रकार, एनीमिया होने का कारण और इसके दुष्प्रभाव के विषय में जानकारी जरूर दें।