नैनीताल: मल्लीताल बाजार क्षेत्र में हुड़दंग काटने पर 11 पर्यटकों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई
मल्लीताल बाजार क्षेत्र में हुड़दंग काटना पर्यटकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने 11 पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार करीबन 5:00 बजे जानकारी देते हुए मल्लीताल कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि राजस्थान भीलवाड़ा निवासी महिपाल सिंह राठौर, राजू, कमल सिंह, चिराग, अंकुर शर्मा, प्रदीप, बिज्जू शर्मा, अक्षय सहित अन्य लोगों पर करवाई की है