हसनपुर: हसनपुर के गांव अलीपुर मिलक में शराब की दुकान बंद कराने को महिलाओं ने किया प्रदर्शन
कोतवाली क्षेत्र के गांव में महिलाओं द्वारा एकत्र होकर शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और कहा कि जब से गांव में यह दुकान खुली है। घरों में रहना दुश्वार हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द दुकान बंद कराने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक मैं देसी शराब की दुकान खोली गई है।