दतिया नगर: ऑनलाइन IPL सट्टा संचालकों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार, 9 मोबाइल व 27 सिम जब्त
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फिल्टर क्षेत्र स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से आईपीएल/क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही की गई.