पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट में एकादशी पर धूमधाम से निकली मां चैती दुर्गा की शोभायात्रा
परंपरा के अनुसार रविवार के दिन एकादशी तिथि को धूमधाम से पोड़ैयाहाट में मां चैती दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई ।गुड़मेश्वर धाम परिसर स्थित माता के मंदिर से पूरे गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा की शूरुआत हुई । मेन रोड, बांझी रोड,केवट टोला आदि मार्गों से होते हुए प्रतिमा पुराना बाजार स्थित पुराने पोखर पहुंची जहां मंत्रोच्चार के साथ विसर्जन कर दिया गया।