*मानवता की मिसाल: हाइवे पर घायल महिला को यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी ने कराया तत्काल अस्पताल में भर्ती* *स्थानीय लोगों और पुलिस टीम की मदद से एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी हरैया भेजा गया*
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश* शुक्रवार, 07 अगस्त 2026*
छावनी थाना क्षेत्र के पास हाईवे पर आज दिन के लगभग एक बजे शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विपरीत दिशा से आ रही एक दो पहिया वाहन ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी।
सूचना मिलते ही *यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उनके साथ हमराही *हेड कांस्टेबल अभिषेक यादव और हेड कांस्टेबल चंद्रजीत* भी मौजूद थे। घायल महिला दर्द से कराह रही थी और बोलने की स्थिति में नहीं थी।
*यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* ने समय की नजाकत को समझते हुए बिना देरी किए स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को संभाला और तत्काल हाईवे एंबुलेंस/पेट्रोलिंग पार्टी 1033 को बुलाया। प्रथम दृष्टया महिला के पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है। यातायात प्रभारी के प्रयासों से घायल महिला को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी *सीएचसी हरैया* में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों ने यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी और उनकी टीम की तत्परता की सराहना की। पुलिस ने बताया कि फरार दो पहिया वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Aug 7, 2026