गोरखपुर: गोरखनाथ में मिठाई की दुकान में 'ठंडी बीयर' का खेल, पुलिस के छापे में फ्रीजर से मिली 20 कैन बियर और 2 बोतल अंग्रेजी शराब
गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके में एक मिठाई की दुकान में शराब और बीयर बेची जा रही थी। इस शिकायत पर गोरखनाथ पुलिस ने बुधवार की रात मिठाई की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान फ्रीजर में 20 केन बीयर और 2 बोतल शराब मिली।इस दौरान दुकानदार ऋषभ गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गोरखनाथ थाने के उप निरीक्षक अनूप कुमार तिवारी की तहरीर पर आबकारी एक्ट में गुरुवार को मुकदमा दर