चंडी: पीपलतल के पास लूटपाट का विरोध करने पर युवक को चाकू गोदकर जख्मी किया
Chandi, Nalanda | Sep 10, 2026 चंडी थाना क्षेत्र के पीपलतल के समीप गुरुवार की देर शाम एक युवक को चाकू गोदकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक ने बदमाशों पर लूटपाट का विरोध करने पर हमला करने का आरोप लगाया है। हालांकि, ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर दूसरी चर्चा भी है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक किसी से मारपीट करने गया था, जहां पकड़े जाने के बाद उसे चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया।