PM मोदी के जन्मदिन पर बक्सर में दीपोत्सव, 11 हजार दीये जलाने का दावा
रामरेखा घाट के पास से लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की.
भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम के दौरान 11 हजार दीये जलाने का दावा किया. सुबह युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया, जबकि शाम को दीप प्रज्वलन के साथ सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई.
नेताओं के मुताबिक, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 13 अलग-अलग सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और अभियान को बूथ, पंचायत और शक्ति केंद्र स्तर तक पहुंचाने का प्रयास होगा.
बक्सर में दीपोत्सव का पूरा नजारा देखिए...
#Buxar #BuxarNews #BuxarTopNews #BiharNews #PMModi NarendraModi ModiBirthday SevaSankalp BJP BiharBJP RamrekhaGhat BuxarLive BuxarUpdates ViralNews TrendingNews IndiaNews Bihar
Buxar, Buxar | Sep 17, 2026