सैफई: बैदपुरा गांव में जमीन बंटवारे व खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर की शांति भंग की कार्रवाई
Saifai, Etawah | Jul 23, 2024 बैदपुरा थाना क्षेत्र के बैदपुरा गांव में जमीन बटवारे व खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें मधुर, धर्मवीर सिंह, अशोक कुमार उर्फ भोले, ब्रजेन्द्र कुमार व उनके भाई अजय, तपन उर्फ प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार उर्फ बाबा व उनके भाई पिंटू, प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर सभी का शांति-भंग में चालान कर न्यायालय में पेश किया हैं।