सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को जीवन सहायक उपकरण एवं दिव्यांगजनों के लिए एडीप योजना के अंतर्गत कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों के चिन्हीकरण के लिए शुक्रवार को कोलायत में शिविर आयोजित किया गया।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार इन शिविरों में उपस्थित रहे।