झांसी: झांसी में साइबर ठगी के आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई की सदर विधायक रवि शर्मा ने पत्र लिखकर की प्रशंसा
Jhansi, Jhansi | Aug 18, 2026 कटरा थाना क्षेत्र के तीन गांवों में साइबर ठगी के मामले में पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई के बाद अब झांसी सदर विधायक रवि शर्मा ने पुलिस की कार्यवाही की सराहना की है। मंगलवार शाम पुलिस मीडिया सेल की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक रवि शर्मा ने पत्र लिखकर झांसी पुलिस की प्रशंसा की है। 8 अगस्त को कटरा थाना क्षेत्र के तीन गांवों में कार्यवाही की थी।