भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में दबंगो द्वारा पीड़ित व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर जान से मारने का किया गाय प्रयास।
थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर पड़ीना निवासी रिंकू पुत्र सहावीर ने बुधवार को एसपी से शिकायत की जिसमें उसने बताया की बीती 12 मई को जमीनी विवाद के चलते दबंग द्वारा पीड़ित व उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई। इसके साथ ही बीती मंगलवार को गाड़ी चढ़ा कर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित ने बताया कि उसके साथ कभी भी कोई अनहोनी घटना हो सकती है।