भोगांव: बिछवां थाना क्षेत्र के गांव नगला खगी में रसुखदार दबंगई के बल पर महिला की जमीन पर कर रहे कब्जा, घरेलू सामान फेंका
गांव नगला खगी निवासी मोंनी पत्नी यादराम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मंगलवार की दोपहर दो बजे गांव निवासी रसूखदार रामसनेही पुत्र ग्यादीन, कन्हैया व विकास पुत्रगण रामसनेही उसकी जमीन पर जवरन कब्जा करने लगे। जब बिरोध किया तो उक्त लोगो ने घरेलू सामान फेंक दिया। और गलौज करते हुए मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।