25 दिसम्बर को रात 9 बजे पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा द्वारा थाना टिकरिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर, मालखाना, रिकॉर्ड रूम, आगंतुक पंजी, लंबित प्रकरणों की स्थिति एवं थाने की साफ-सफाई इत्यादि का विस्तृत अवलोकन किया गया। उन्होंने थाना प्रभारी को सभी प्रकरणों की अद्यतन जानकारी रखने की बात कही।