पंडरिया: भोरमदेव अभ्यारण में दो बायसन के शिकार मामले में रायपुर CCF वन विभाग ने 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
भोरमदेव अभ्यारण में दो बायसन की शिकार मामले में बुधवार की शाम 04 CCF ने बताया कि घटना की भनक लगते ही वन मंडल अधिकारी और वन अमला मौके पर पहुंच गए थे तथा तत्काल कार्रवाई की गई। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल टावर लोकेशन डेटा भी खंगाला जा रहा है ताकि शिकार में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।