महोबा: सलारपुर गांव में दलित व्यक्ति के साथ हुई मारपीट, पुलिस पर भी लगे आरोप
Mahoba, Mahoba | May 16, 2026 सलारपुर गांव में दलित व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित देवीदीन अहिरवार ने आरोप लगाया कि गांव के दबंगों ने उन्हें बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और तमंचा अड़ाकर धमकी दी। शिकायत लेकर थाने पहुंचे पीड़ितों ने पुलिस पर भी मोबाइल से वीडियो डिलीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।