महोबा: प्रभारी सीएमओ ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया, इंतजाम देखे और प्रसूताओं से लिया फीडबैक
Mahoba, Mahoba | May 1, 2026 प्रभारी सीएमओ डॉ. रमाकांत चौरिहा ने जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों में गर्मी से बचाव के लिए लगे कूलर, पंखे व एसी के इंतजाम देखे। प्रभारी सीएमओ ने सभी वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती महिला मरीजों व प्रसूताओं से स्वास्थ्य सेवाओं व भोजन की गुणवत्ता पर फीडबैक लिया। तीमारदारों से भी बात की और सेवाएं बेहतर बनाने के सुझाव मांगे।