जींद: जींद पुलिस ने स्कूल में नशा, साइबर ठगी और डायल 112 को लेकर युवाओं को किया जागरूक
Jind, Jind | Oct 23, 2026 23 अक्टूबर को जींद पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहड़, सफीदों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर ठगी से बचाव और डायल 112 सेवा की उपयोगिता पर जागरूक किया। उप निरीक्षक नरेश कुमार ने नशा, साइबर अपराधों और पुलिस आपातकालीन सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक उपासना IPS के नेतृत्व में चल रहे जागरूकता अभियान का यह हिस्सा था।