लखीसराय: मध निषेध दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर लखीसराय में रात भर चला रोको-टोको अभियान
मध निषेध दरोगा भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से शनिवार एवं रविवार के बीच रात पुलिस द्वारा लखीसराय जिले में विशेष रोको -टोक अभियान चलाया गया. रविवार अपराह्न 12 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर इसकी जानकारी ली गई. इसमें आवासीय होटलों,साइबर कैफे, कोचिंग आदि की भी जांच हुई.