धमतरी जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा को कृषि क्षेत्र में नवाचार और सब्जी उत्पादन के जरिए किसानों को प्रेरित करने के लिए ‘उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। रायपुर के सर्किट हाउस में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वन मंत्री केदार कश्यप सहित अन्य अतिथियों ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
वहीं, इस अवसर पर धमतरी जिले के मसान डबरा में 34 कमार जनजातीय परिवारों के जीवन में आए बदलाव पर आधारित ‘मसान डबरा : बदलाव की कहानी’ मैगजीन का भी विमोचन किया गया। इसमें आवासीय कॉलोनी और वहां उपलब्ध सुविधाओं के माध्यम से जनजातीय परिवारों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को दर्शाया गया है।
#utkrishtkishan #kiahansamman #kishan #nagrinews #dhamtarinews Arun Sao अरुण सार्वा