सूरजगढ़: मानिकपुर आजाद चौक से नशा सेवन मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, लखीसराय कोर्ट में पेशी
मानिकपुर थाना की पुलिस ने मानिकपुर गांव में आजाद चौक के समीप से एक व्यक्ति को नशा सेवन में गिरफ्तार किया है.जिसे मंगलवार अपराह्न 2:50 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. मानिकपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले माणिकपुर गांव के रहने वाले धनिक मंडल के पुत्र अंगद मंडल को गिरफ्तार किया है. मानिकपुर थाना कांड संख्या 60/26 दर्ज हुआ है.