पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड, सुसाइड नोट पुलिस ने किया बरामद
बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दूसरी मस्जिद गली में डिलीवरी बॉय ने आत्महत्या कर ली है। तलाशी के दौरान मृतक के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक अपने परिवार के साथ पटना में रेंट पर रह रहा था। मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे ASI मनोज कुमार ने बताया कि घटना के वक्त परिवार की कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। फिलहाल परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।