पटना ग्रामीण: पटना: अशोकचक महावीर कॉलोनी से 10500 नशीले इंजेक्शन और 7750 कोडीन सिरप की बोतलें बरामद
रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के अशोकचक महावीर कॉलोनी स्थित एक मकान से 10500 एम्पूल नशीले इंजेक्शन और 7750 बोतल कोडीन युक्त सिरप बरामद किए गए हैं। वहीं परिवहन में प्रयुक्त एक टेंपो को भी जब्त किया गया है। मंगलवार शाम 6:40 पर मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने पटना में दी है।