पटना ग्रामीण: पटना: दो लोगों को गोली मारकर घायल करने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, एसपी ईस्ट ने दी जानकारी
रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में 15 फरवरी को स्कॉर्पियो सवार दो लोगों को गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक देसी कट्टा, एक खोखा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। वहीं मंगलवार शाम 6:46 पर मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने दी है।